शनिवार, 9 जून 2012

भीलवाड़ा में देखने को मिला फिल्म 'शोले' का अंदाज़

फिल्म ‘शोले’ में अभिनेता धर्मेंद्र का पानी की टंकी पर चढ़ने जैसा ही सीन शनिवार को भीलवाड़ा में देखने को मिला, जब 13 लोग अपने पांच सहयोगियों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने की मांग को लेकर मोबाइल टावरों पर चढ़ गए।

पुलिस ने बताया कि बिजली विभाग की विजिलेंस टीम के साथ हाथापाई के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, एक सरकारी इंजीनियर ने 7 जून को स्थानीय भाजपा नेता धनराज गुज्जर समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

उन्होंने बताया कि फर्जी कनेक्शन और बिजली चोरी की इलाके में जांच कर रहे बिजली विभाग की टीम के एक अधिकारी के साथ आरोपियों ने हाथापाई की थी। इसमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया था।

पुलिस ने कहा कि मामले को वापस लेने की मांग को लेकर 13 लोग पांच मोबाइल टॉवरों पर चढ़ गए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी इन लोगों को टॉवर से नीचे उतारने के प्रयास कर रहे हैं।



गुरुवार, 7 जून 2012

छापेमारी करने गए ASI को गोली मारी

बिहार के दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाने में पदस्थ सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) को उस समय गोली मार दी गई जब वह एक संदिग्ध की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने गए थे.
गोली लगने से एएसआई गम्भीर रूप से घायल हो गए. दरभंगा की पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक ने गुरुवार को बताया कि सुबह एएसआई संतोष कुमार अललपटी इलाके में छापेमारी कर रहे थे कि इसी दौरान उनको गोली मार दी गई और हमलावर फरार हो गए.
उन्होंने बताया कि कुमार को घायल अवस्था में दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनकी स्थिति गम्भीर बनी हुई है. बताया गया है कि एएसआई को तीन गोलियां लगीं. इस मामले की प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.


प्रदूषण रोकने के लिए उद्योगों पर सख्त कार्रवाई की जाए: डीएम नवदीप रिणवा

बुलंदशहर : पर्यावरण दिवस पर मंगलवार देर शाम हुए कार्यक्रम में डीएम नवदीप रिणवा ने अफसरों से कहा कि प्रदूषण फैला रहे उद्योगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए पूरी कोशिश की जाएगी। वृक्षारोपण में सभी का सहयोग लिया जाए। 
वलीपुरा स्थित सामाजिक वानिकी विभाग एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तत्वावधान में पर्यावरण दिवस को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। डीएम ने कहा कि पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए शासन स्तर पर भी वृक्ष लगाए जा रहे हैं। प्रदूषण बढ़ता जा रहा है और इसको रोकने के लिए हम सभी को आंदोलन के रूप में एक अभियान चलाना जरूरी हो गया है। गोष्ठी का संचालन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक पर्यावरण अभियंता जेबी सिंह ने किया। इस मौके पर डीएफओ जीके अग्रवाल, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी एके आनंद, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के डा. संदीप बेहरा, ज्योत्सना पांडेय, हामिद अली आदि थे।

बुधवार, 6 जून 2012

आरूषी मर्डर केस : रिव्यू याचिका पर आज आएगा फैसला

आज सुप्रीम कोर्ट आरुषी - हेमराज डबल मर्डर केस में आरोपी  तलवार दम्पति की रिव्यू याचिका पर फैसला देगी । ज्ञात हो की नुपुर  तलवार ने सुप्रीम कोर्ट में उनपर और उनके पति पर ट्राइल कोर्ट में चल रहे केस  को रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका दाखिल की थी । नुपुर तलवार 30 अप्रैल से न्यायिक हिरासत में हैं और फ़िलहाल गाजियाबाद की डासना जेल में हैं , वही उनके पति राजेश तलवार बेल पर रिहा हैं। तलवार दम्पति , दोनों डेन्टिस्ट ,अपनी बेटी और नौकर की हत्या एवं सबूतों को मिटाने के आरोपी हैं, जिनकी ट्राइल  के लिए गाजियाबाद सेसन कोर्ट में केस विचाराधीन है।

मैं माफी नहीं मांगूंगा - आमिर खान

जैसा की आप सभी को पता है की  बालीवुड अभिनेता आमिर खान आज कल अपने शो 'सत्य मेव जयते ' के कारण चर्चा में बने हुए हैं। जहाँ एक और इस शो की काफी सराहना की जा रही है तो साथ ही साथ इस का विरोध करने वाले भी सामने आ रहे  हैं , जी हाँ अब मामला है इंडियन मेडिकल अस्सोसीअसन का, जिन्होंने आमिर खान पर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया है । लेकिन फिल्म  अभिनेता आमिर खान ने इसे सिरे से नकार दिया है, और इसे आधारहीन बताया है. उन्होने  कहा की वह इंडियन मेडिकल अस्सोसीअसन का  काफी सम्मान करते हैं। जहाँ दूसरी और इंडियन मेडिकल अस्सोसीअसन ने मांग की है की फिल्म अभिनेता उनसे  माफ़ी मांगे नहीं तो वैधानिक कार्यवाही के लिए तैयार रहे। दर असल ये मामला 27 तारीख  को दिखाए गए एपीसोड़ के बाद सामने आया , जिसमे एक 47 वर्षीया डॉक्टर को दुष्ट आचरन करते बताया गया है। फिल्म अभिनेता आमिर खान ने कहा की वह समाज में फैली बुरी कुरीतियों  के खिलाफ हैं न की इंडियन मेडिकल अस्सोसीअसन के। अगर वह चाहे तो उनके खिलाफ कोर्ट में जा सकते हैं।

डिम्पल कन्नौज लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार




उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी  और कन्नौज लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार डिंपल यादव   का सांसद बनना लगभग तय माना जा रहा  है। कांग्रेस के बाद अब बसपा ने भी साफ किया है कि वह कन्नौज से प्रत्याशी नहीं उतारेगी। यानि संसद  रास्ता बिलकुल साफ़ हो गया  है ।
बसपा का मानना  है कि सपा के विकास के दावे की पोल खोलने के लिए पार्टी लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी नहीं उतार रही है। इधर भाजपा उम्मीदवार जगदेव सिंह यादव  नामांकन दाखिल करने में असफल रहे।

कांग्रेस ने पहले ही ऐलान कर रखा है कि वे कन्नौज सीट से अपने उम्मीदवार नहीं उतारेंगे। इससे पहले भाजपा ने कहा था कि वह नगर निकाय चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगाना चाहती है इसलिए कन्नौज लोकसभा और मथुरा के मांट विधानसभा सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारेगी।

कांग्रेस ने सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के साथ यूपीए सरकार के अच्छे रिश्ते के कारण पहले ही प्रत्याशी नहीं उतारने का फैसला किया था। पार्टी का कहना है कि लोकसभा के 2009 के चुनाव में भी कन्नौज सीट से अखिलेश यादव के खिलाफ कांग्रेस का कोई प्रत्याशी नहीं था।

What in Your Opinion is India's Greatest Strength?