मैं माफी नहीं मांगूंगा - आमिर खान
जैसा की आप सभी को पता है की बालीवुड अभिनेता आमिर खान आज कल अपने शो 'सत्य मेव जयते ' के कारण चर्चा में बने हुए हैं। जहाँ एक और इस शो की काफी सराहना की जा रही है तो साथ ही साथ इस का विरोध करने वाले भी सामने आ रहे हैं , जी हाँ अब मामला है इंडियन मेडिकल अस्सोसीअसन का, जिन्होंने आमिर खान पर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया है । लेकिन फिल्म अभिनेता आमिर खान ने इसे सिरे से नकार दिया है, और इसे आधारहीन बताया है. उन्होने कहा की वह इंडियन मेडिकल अस्सोसीअसन का काफी सम्मान करते हैं। जहाँ दूसरी और इंडियन मेडिकल अस्सोसीअसन ने मांग की है की फिल्म अभिनेता उनसे माफ़ी मांगे नहीं तो वैधानिक कार्यवाही के लिए तैयार रहे। दर असल ये मामला 27 तारीख को दिखाए गए एपीसोड़ के बाद सामने आया , जिसमे एक 47 वर्षीया डॉक्टर को दुष्ट आचरन करते बताया गया है। फिल्म अभिनेता आमिर खान ने कहा की वह समाज में फैली बुरी कुरीतियों के खिलाफ हैं न की इंडियन मेडिकल अस्सोसीअसन के। अगर वह चाहे तो उनके खिलाफ कोर्ट में जा सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें