शनिवार, 9 जून 2012

भीलवाड़ा में देखने को मिला फिल्म 'शोले' का अंदाज़

फिल्म ‘शोले’ में अभिनेता धर्मेंद्र का पानी की टंकी पर चढ़ने जैसा ही सीन शनिवार को भीलवाड़ा में देखने को मिला, जब 13 लोग अपने पांच सहयोगियों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने की मांग को लेकर मोबाइल टावरों पर चढ़ गए।

पुलिस ने बताया कि बिजली विभाग की विजिलेंस टीम के साथ हाथापाई के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, एक सरकारी इंजीनियर ने 7 जून को स्थानीय भाजपा नेता धनराज गुज्जर समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

उन्होंने बताया कि फर्जी कनेक्शन और बिजली चोरी की इलाके में जांच कर रहे बिजली विभाग की टीम के एक अधिकारी के साथ आरोपियों ने हाथापाई की थी। इसमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया था।

पुलिस ने कहा कि मामले को वापस लेने की मांग को लेकर 13 लोग पांच मोबाइल टॉवरों पर चढ़ गए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी इन लोगों को टॉवर से नीचे उतारने के प्रयास कर रहे हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

What in Your Opinion is India's Greatest Strength?