बुलंदशहर : पर्यावरण दिवस पर मंगलवार देर शाम हुए कार्यक्रम में डीएम नवदीप रिणवा ने अफसरों से कहा कि प्रदूषण फैला रहे उद्योगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए पूरी कोशिश की जाएगी। वृक्षारोपण में सभी का सहयोग लिया जाए।
वलीपुरा स्थित सामाजिक वानिकी विभाग एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तत्वावधान में पर्यावरण दिवस को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। डीएम ने कहा कि पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए शासन स्तर पर भी वृक्ष लगाए जा रहे हैं। प्रदूषण बढ़ता जा रहा है और इसको रोकने के लिए हम सभी को आंदोलन के रूप में एक अभियान चलाना जरूरी हो गया है। गोष्ठी का संचालन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक पर्यावरण अभियंता जेबी सिंह ने किया। इस मौके पर डीएफओ जीके अग्रवाल, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी एके आनंद, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के डा. संदीप बेहरा, ज्योत्सना पांडेय, हामिद अली आदि थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें